Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिला समेत छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

महिला समेत छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 30/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। विधान सभा कलियर के बढ़ेडी राजपुताना गांव निवासी एक युवक ने एक व्यक्ति पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने और झूठा मुकदमा दर्ज करा कर उसकी व उसके परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है। थाना बहादराबाद के बढ़ेडी राजपुताना निवासी फैसल ने पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। जानकारी देते हुए बताया कि थाना बहादराबाद शांतरशाह निवासी एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद उसने बताया कि एक जमीन बिकाऊ है जिसको तुम ख़रीद लो। उसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को तीन किस्तों में 88 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने कुछ दिनों बाद जमीन का बैनामा करने के लिए कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने जो जमीन उन्हें बताई तो उसके बारे में जानकारी करने पर पता चला कि जमीन विवादित है। उन्होंने विवादित जमीन लेने से इनकार कर दिया और उससे अपने रकम वापस लौटाने को कहा। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। उस पर व उसके परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उसे और उसके परिवार की छवि को धूमिल किया। बहादराबाद पुलिस ने मुख्य षडयंत्रकारी जहांगीर और एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जहांगीर और उसके साथी विवादित और फर्जी जमीने दिखाकर भोले भाले लोगों को हिस्सेदारी के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दंपत्ति के साथ मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा पर केस
Next: ग्रीन हिल्स अल्मोड़ा ने मनाया एकता दिवस एवं ज्योति पर्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.