Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अल्मोड़ा निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर महिला से छेड़छाड़ में गिरफ्तार
  • देहरादून

अल्मोड़ा निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर महिला से छेड़छाड़ में गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। निजी संस्थान में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने राह चलते महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। झाझरा क्षेत्र निवासी महिला बीते शनिवार रात घर के बाहर वॉक कर रही थी। आरोप है कि तभी बाइक सवार एक युवक आया। उसने अंधेरे में महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी की बाइक का पंजीकरण नंबर पढ़ लिया। बाइक के पंजीकरण नंबर के साथ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। बाइक के पंजीकरण की डिटेल के साथ पुलिस को आरोपी का पता और मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने जानकारी हासिल की तो पता लगा कि आरोपी देहरादून के निजी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आरोपी वरुण रावत उम्र 32 वर्ष मूल निवासी निकट बेस अस्पताल, अल्मोड़ा, हाल निवासी किरायेदार झाझरा क्षेत्र, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने भी थाने पहुंचकर आरोपी को पहचान लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्लोमाधारी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण निरस्त, इलाज पर रोक
Next: सदस्यता अभियान में अल्मोड़ा ने पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान: प्रदीप बिष्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.