Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से भड़के लोग
  • देहरादून

महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से भड़के लोग

AltnewsUttarakhand 05/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  सोशल मीडिया पर जौनसारी और गोरखा समुदाय की महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को चकराता छावनी स्थित शहीद स्मारक पर व्यापार मंडल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने जौनसारी और गोरखा महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। यह टिप्पणी न केवल सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि दोनों समुदायों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केसर सिंह चौहान ने इसे जौनसार बावर और गोरखा समाज का अपमान बताते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो व्यापारी वर्ग व्यापक आंदोलन करने को विवश होगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में भारत चौहान, नामित सदस्य अनिल चांदना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर राठौर, जयपाल सिंह चौहान, रविंद्र चौहान और नरेंद्र चौहान समेत क्षेत्र के कई और नागरिक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राथमिक शिक्षक आठ से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
Next: केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.