Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिलाओं पर तेजाब फेंकने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस
  • हरिद्वार

महिलाओं पर तेजाब फेंकने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  कूड़े के विवाद को लेकर किशोरी व अन्य महिलाओं पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं तेजाब पीड़ित किशोरी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला कटहेड़ा निवासी नौशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी 16 वर्षी पुत्री इल्मा अपने घर के बाहर से कूड़ा साफ कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने कूड़ा उनके घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज कर रहे आरोपी का विरोध करने उसकी पत्नी शादमा, भाभी अनीशा, राजदा व फरहाना के पहुंचते ही आरोपी तैश में आकर अपने घर में रखी तेजाब ले आया। साथ ही उसने अपने दोनों पुत्रों को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं आरोपियों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब गिरने के बाद किशोरी इलमा व चार अन्य महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों ने झुलसी महिलाओं को मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से किशोरी इल्मा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आसपास के लोगों के मौके पर एकत्रित होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए युसूफ, अनस व आरिफ निवासी मोहल्ला कटहेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
Next: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.