Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानकों के जरिए विज्ञान को साधने पर दिया जोर
  • देहरादून

मानकों के जरिए विज्ञान को साधने पर दिया जोर

AltnewsUttarakhand 16/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   मानक ब्यूरो की ओर से सोमवार को मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को मानक ब्यूरो द्वारा तैयार किए गए 52 अध्यायों का प्लान दिया गया। जिन्हें शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों को मानकों के विषय में जानकारी देने के लिए उपयोग करेंगे। मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग कुलदीप गौरेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में 80 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चम्पावत, बिजनौर आदि क्षेत्रों के विद्यालय शामिल थे। गौरेला ने कहा कि मानकों को बच्चों तक पहुंचाना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस कार्य में शिक्षकों की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक स्कूलों में जाकर बच्चों को मानकों के महत्व और विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेंगे। बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों तक मानकों में निहित विज्ञान का सार पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मानक बनाने की प्रक्रिया में बच्चों को भी शामिल किया जाना चाहिए और उनके सुझावों को भी माना जाना चाहिए, जिसके लिए स्कूलों में स्टैंडर्ड क्लब संचालित किए गए हैं। मौके पर बीआईएस के वैज्ञानिक सचिन चौधरी, रिसोर्स पर्सन अनंत भास्कर, डॉ. मनीषा गर्ग आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनयूजे की नैनीताल इकाई चुनाव में खोलिया अध्यक्ष एवं भट्ट महासचिव निर्वाचित
Next: तोल केंद्र से गन्ने का उठान नहीं होने से किसान नाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.