Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने वाला है अनुपूरक बजट: प्रेमचंद अग्रवाल
  • देहरादून

वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने वाला है अनुपूरक बजट: प्रेमचंद अग्रवाल

AltnewsUttarakhand 24/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गैरसैंण में पेश किया गया बजट वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने वाला है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर भी सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। यह बातें उन्होंने शनिवार को ऋषिकेश के बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा 5013.05 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट रखे जाने पर उनका स्वागत किया। मंत्री अग्रवाल ने अनुपूरक बजट में राज्य के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। कहा कि इस बजट में युवाओं, खिलाड़ियों एवं छात्रों के व्यापक हित में कई निर्णय लिये गये हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाएं बनाई गईं हैं। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट की पूर्ति के लिये लाया गया है। इसमें राज्य में वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने तथा खर्चों को कम करने पर ध्यान दिया गया है। कहा कि विकास की दिशा में राज्य का प्रदर्शन बेहतर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्य द्वारा प्रथम स्थान पर रहना इसका प्रमाण है। राज्यांश कम होने वाली योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिले, इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। राज्य के गेस्ट हाउसों को बेहतर ढंग से संचालन कर इन्हें आय के संशाधनों से जोड़ने में मददगार बनाया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा सुरेंद्र कुमार, सुमित पंवार, दिनेश पयाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती प्रतीक कालिया, निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, शम्भू पासवान, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, राजेन्द्र बिष्ट, प्रधान रायवाला सागर गिरी, राजेश जुगलान, अनिता तिवाड़ी, उषा जोशी, पुनीता भंडारी, गणेश रावत, हिमानी कौशिक, विनोद भट्ट, नंद किशोर जाटव, संजय धयानी, रिंकी राणा, सुमन रावत, पूनम डोभाल, प्रमिला देवी आदि उपस्थित रहे।0

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोईवाला में 78 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Next: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.