Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मरीजों के तीमारदारों से मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मरीजों के तीमारदारों से मोबाइल छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। पुलिस ने मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर मरीजों के तीमारदारों और सफाइकर्मी से तीन मोबाइल छीनने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीने गए मोबाइल बरामद हुए हैं। मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल के मुख्य प्रशासक ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 17-18 सितंबर की रात कुछ लोग अस्तपाल में घुस आए। इन लोगों ने दो मरीजों के तीमारदारों ढेला रामनगर निवासी शंकर बेलवाल पुत्र प्रेम बल्लभ बेलवाल, पीरुमदार रामनगर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र मनवर सिंह व अस्तपाल के सफाई कर्मचारी ठाकुरद्वारा निवासी आशु कुमार पुत्र राधे सिंह से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात बिना नंबर प्लेट लगी कार में जा रहे पार का मजरा धीमरखेड़ा निवासी नन्हे उर्फ महेश पुत्र सुरेश सिंह, कनकपुर निवासी लीलाधर पुत्रा जयदेव सिंह व जोशी का मजरा धीमरखेड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और छीने गए मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। टीम में कुंडा थानाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर, एसआई मनोहर चन्द, एएसआई दीपक चौहान, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार आदि थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: पिता-पुत्र पर जनजाति परिवार के नाम फर्जी खाते खोलने का केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.