Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मतदाता सत्यापन के लिए घर घर आएंगे बीएलओ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता सत्यापन के लिए घर घर आएंगे बीएलओ

AltnewsUttarakhand 15/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारत निर्वाचन आयोग ने 20 अगस्त से मतदाता सत्यापन अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीएलओ घर घर आकर, मतदाताओं का सत्पापन करेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सत्यापन अभियान 20 अगस्त से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किए जाने के साथ ही मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर किया जाएगा। साथ ही मतदेय स्थलों का पुननिर्धारण भी किया जाएगा। इसी आधार पर 29 अक्टूबर को एकीकृत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर, तक दावें- आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इस बीच 09 से 10 नवम्बर और 23 से 24 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसी आधार पर 24 दिसम्बर तक दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण करते हुए, छह जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में एक से अधिक बार दर्ज है तो उनका नाम किसी एक जगह से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी निर्वाचक को अपने निवास स्थान से मतदेय स्थल तक पहुँचने में दो किमी से अधिक की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है तो ऐसे निर्वाचकों के लिए उसी क्षेत्र में उपलब्ध किसी उपयुक्त शासकीय भवन में नया मतदेय स्थल स्थापित करने पर विचार किया जा सकता है।
इसी प्रकार यदि वर्तमान में किसी मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से अधिक हो गई है तो इस प्रकार के मतदेय स्थलों को विभाजित कर उसी क्षेत्र में उपलब्ध किसी उपयुक्त शासकीय भवन में नया मतदेय स्थल स्थापित किया जा सकता है। वोटर लिस्ट एक जनवरी 2025 के आधार पर तैयार की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोबरा गैंग का कोकीन तस्कर गिरफ्तार
Next: उधार मांगने पर ठेकेदार के जीजा को पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.