Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मतदाता सूची ने दिखा दिया रावत कितने जागरूक मतदाता : महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

मतदाता सूची ने दिखा दिया रावत कितने जागरूक मतदाता : महेंद्र भट्ट

AltnewsUttarakhand 23/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

यदि जागरुक होते तो समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लेते

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनावों की मतदाता सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम न होने से साफ हो गया है कि वह कितने जागरुक मतदाता है। उन्होंने कहा कि रावत यदि जागरुक होते तो समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा देते। दरअसल, गुरुवार को निकाय चुनाव के दिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने मतदाता सूची में अपना नाम न होने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय की ओर तैयार की गई मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर खामियां हैं और उनके साथ ही कई लोगों के नाम गायब हैं।
हरीश रावत के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए भट्ट ने कहा कि वह इतने स्थानों से चुनाव लड़ते हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि किस शहर या ग्रामीण क्षेत्र में उनका वोट है। भट्ट ने कहा कि सच्चाई यह है कि जब हार स्पष्ट सामने दिखाई देने लगती है तो आदमी इसी तरीके की बहानेबाजी करता है। उनका देहरादून में अपना वोट ढूंढना इसी ओर इशारा करता है।
भट्ट ने पूर्व सीएम को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भी जागरूक मतदाता बनते हुए समय रहते अपने मत को सुनिश्चित करना चाहिए था। भट्ट ने कहा कि मैं भी ग्रामीण क्षेत्र का मतदाता हूं। इसी वजह से मैं भी आज स्वाभाविक रूप से वोट नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि हरदा को भी सच्चाई को स्वीकार करते।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक
Next: गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड से 46 प्रमुख विशिष्ट अतिथि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.