Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों को दी जानकारियां
  • पौड़ी

एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों को दी जानकारियां

AltnewsUttarakhand 21/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर श्रीनगर पुलिस की ओर से जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में हिस्सेदारी निभाकर समाज हित में आगे आने का आह्वान किया गया। पुलिस ने छात्रों को नशा उन्मूलन, यातायात नियम, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न विषयों के साथ ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने पुलिस द्वारा समाज के लिए चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। कहा कि जागरूकता अभियानों के सहयोग से समाज को एक नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए इस तरह की कार्यशाला उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कोतवाली श्रीनगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल ने छात्रों को कानूनी जानकारी के साथ आपातकालीन हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राइम हेल्प लाइन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसआई प्रवीना सिदोला ने साइबर अपराध की बारीकियों एवं महिला उत्पीड़न के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ऐप में उपलब्ध सभी आनलाइन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की डॉ. दीपा हटवाल, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉस्टेबल विवेक, बबिता, विकेश कप्रवाण, रणवीर, विनय, दीनदयाल, अशोक, सुशील ढौड़ियाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का जोरदार स्वागत, कैबिनेट मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं
Next: विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का 23 को सीएम आवास कूच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.