Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एमकेपी कॉलेज रिटायर्ड लाईब्रेरियन के घर में चोरी
  • देहरादून

एमकेपी कॉलेज रिटायर्ड लाईब्रेरियन के घर में चोरी

AltnewsUttarakhand 16/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   एमकेपी पीजी कॉलेज से रिटायर्ड लाईब्रेरियन के घर दिन दहाड़े लाखों की चोरी हो गई। वारदात के दौरान महिला घर का ताला लगाकर निजी काम से सहारनपुर गई थी। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। उनकी तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। ऊषा विमल एमकेपी पीजी कॉलेज से रिटायर होने के बाद मोहित विहार, जीएमएस रोड पर रहती हैं। उन्होंने चोरी को लेकर पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि बीते 13 अक्तूबर को सुबह करीब दस बजे वह घर का ताला लगाकर सहानपुर गई थी। देर शाम करीब सात बजे वापस लौटी। इस दौरान देखा तो घर के दरवाजे का लॉक टूटा मिला। अंदर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के गहने जिनमें एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कान के कुंडल, दो कड़े, नगदी और कुछ अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महिला की तहरीर पर मंगलवार को पटेलनगर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि पुलिस आरोपी चोर की तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्व वृद्धि के लिए नवाचार और कर संग्रहण में वृद्धि के लिए और प्रयास किये जाएं: मुख्यमंत्री
Next: रिस्पना नदी के फ्लड जोन में अतिक्रमण चिह्नित करने की प्रक्रिया दो माह के भीतर पूरी करें : एनजीटी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.