Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल टावर से केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

मोबाइल टावर से केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टावर से केबल चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को एटनबाग स्थित निजी संचार कंपनी के एक टावर से दो युवक केबल की तार काट रहे थे, जिन्हें कंपनी के कर्मचारी ने देख लिया। कर्मचारी के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबल काट रहे एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी युवक अपनी पहचान शक्ति सिंह बिरला निवासी लाइन जीवनगढ़ के तौर पर हुई है। जबकि अपने फरार साथी की पहचान आरोपी ने नदीम निवासी बादी मोहल्ला के तौर पर कराई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर लंबे समय से मोबाइल टावरों से केबल चोरी कर रहा था। दोनों ने मिलकर बादामावाला, एनफील्ड ग्रांट, नवाबगढ़, धुम्मीपुर, गंगभेवा बावड़ी में लगे टावरों से भी केबल चोरी की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार
Next: 20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.