Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोक्ष धाम से अवैध कब्जा हटाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • देहरादून

मोक्ष धाम से अवैध कब्जा हटाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 23/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरियावाला कलां के धौलास गांव में नदी किनारे मोक्ष धाम की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मोक्षधाम पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कब्जे हटाने की मांग की। ग्राम प्रधान रजनी देवी ने कहा कि बीते आठ साल से मोक्ष धाम की जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील से जिला प्रशासन तक की जा चुकी है। बावजूद प्रशासन की ओर से हर बार जांच किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन आठ साल से जांच पूरी नहीं हुई है, जबकि अतिक्रमणकारी लगातार अवैध कब्जे कर रहे हैं। मोक्ष धाम समिति के अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने कहा कि भू माफिया ने मोक्षधाम में लगा बोर्ड भी हटा दिया है। समिति और ग्राम पंचायत साल 2016 से लगातार मोक्ष धाम की भूमि को बचाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। साल 2018 में ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जाधारी के खिलाफ शिकायत भी की गई, बावजूद शासन, प्रशासन कुछ भी करने को तैयार नहीं है, जिसका फायदा उठाकर भू माफिया लगातार मोक्ष धाम की भूमि पर अवैध कब्जे कर रहा है। कहा कि अवैध कब्जे का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो ग्रामीणों के पास अंतिम संस्कार के लिए जगह ही नहीं बचेगी। कहा कि अवैध कब्जे जल्द नहीं हटाए जाने पर समिति और ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में अशोक नेगी पूर्व प्रधान, मोहनलाल शर्मा, कैप्टन अशोक नेगी, मनजीत सिंह नेगी, अमित पुंडीर, अरुण रावत, मनोज आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की समृद्ध काष्ठ कला को दर्शाएगा लेखक गांव
Next: अल्मोड़ा: सार्वजनिक सम्पत्तियों पर पोस्टर लगाने वाले छात्रसंघ प्रत्याशियों पर होगी कार्यवाही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.