Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोथरोवाला में सेना नहीं रोकेगी आम लोगों का रास्ता
  • देहरादून

मोथरोवाला में सेना नहीं रोकेगी आम लोगों का रास्ता

AltnewsUttarakhand 28/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    मोथरोवाला में सेना की भूमि से गुजर रहे रास्ते को लेकर प्रशासन ने समाधान निकाल लिया है। अब सेना यहां आम लोगों का रास्ता नहीं रोकेगी। क्लेमनटाउन छावनी परिषद के अफसरों ने स्पष्ट किया है कि वह रास्ते पर गेट नहीं लगाएंगे। इससे आम लोग सेना की जमीन से गुजर रहे रास्ते का उपयोग कर पाएंगे। पिछले दिनों मोथरोवाला क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से रास्ते को लेकर शिकायत की थी। बताया था कि सेना यहां कंटीले तार लगाकर रास्ता रोक रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी को समाधान का रास्ता तलाशने के निर्देश दिए थे। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी की मध्यस्थता के बाद सेना के साथ गेट नहीं लगाने को लेकर सहमति बनी है। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। यहां करीब 11 मीटर के रास्ते को लेकर सेना और स्थानीय लोगों के बीच अमूमन विवाद बना रहता है। पिछले दिनों सेना की ओर से इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया गया था, जिसका लोगों ने विरोध किया था। शनिवार को तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह देव के अलावा क्लेमनटाउन कैंट बोर्ड के अपर मुख्य अधिकारी, स्टेशन कमांडर, एमडीडीए के सहायक अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सेना की ओर से गेट नहीं लगाने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। इससे मोथरोवाला के लोग पहले की तरह पुराने रास्ते का इस्तेमाल कर पाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत
Next: देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चार तक छुट्टी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.