Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • केस वापस नहीं लिया तो होगा खूनी अंजाम, बेटे को गोली से उड़ाने की दे डाली धमकी
  • हरिद्वार

केस वापस नहीं लिया तो होगा खूनी अंजाम, बेटे को गोली से उड़ाने की दे डाली धमकी

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। मुकदमा वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि केस वापस नहीं लेने पर बेटे को गोली से उड़ाने की धमकी भी दे डाली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हैरान करने वाला मामला हरिद्वार में सामने आया है।   थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराते हुए सुनील कुमार, निवासी शनिदेव चौक जगजीतपुर ने बताया कि किसी कार्य से घर से बाहर था। इसी दौरान मोहल्ले का ही गोपाल, अपनी पत्नी और जोनी के साथ उसके घर आ धमका और उसकी मां महेंद्र देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
डराया धमकाया कि जोनी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसके बेटे को गोली से उड़ा दिया जाएगा। आरोप है कि पिता रहतूराम और अमन के घर पहुंचने पर गोपाल, कौशल और जोनी गाली गलौज की।  आरोप लगाया कि मुकदमे में गवाही के लिए कोर्ट जाने पर हत्या की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि शनिवार सुबह शनिदेव मंदिर में पूजा कर वापस लौटने के दौरान उसे भी धमकी दी गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिडकुल कर्मी पर जानलेवा हमला करने में मुकदमा दर्ज
Next: युवक को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.