Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में तीन वाहनों के शीशे तोड़कर सामान चोरी
  • देहरादून

मसूरी में तीन वाहनों के शीशे तोड़कर सामान चोरी

AltnewsUttarakhand 23/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मसूरी में हैंपटन कोर्ट से क्लिप काटेज जाने वाले मार्ग पर खड़े तीन कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखा सामान चोरी कर दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अटेर स्टेट निवासी वाहन स्वामी विपुल रौथाण ने बताया कि उन्हें कार के शीशे टूटे ही सूचना स्थानीय लोगों ने दी। कार में रखा सामान भी चोरी किया गया था। एसओ मसूरी शंकर बिष्ट ने बताया कि एक वाहन स्वामी ने मुकदमा कराया है। इसकी जांच की जा रही है। इधर, चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाघ की खाल व हड्डियों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Next: कर्नल की बेटी को नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.