Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाले में बहने से युवक की मौत
  • देहरादून

नाले में बहने से युवक की मौत

AltnewsUttarakhand 02/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर। पछुवादून में बुधवार रात आसमान से आफत बरसी। शंकरपुर के बरसाती नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई। चोर खाला के उफान पर आने से एक मकान ध्वस्त हो गया। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक हर जगह पानी भर गया। कहीं बिजली गुल हो गई और इससे पीने के पानी की आपूर्ति भी ठप रही। बुधवार रात हुई बारिश से गुरुवार को भी जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। सहसपुर ब्लॉक के शंकरपुर स्थित आईटीआई में काम करने वाला युवक आशीष कालूड़ा की रामखाला के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। सहसपुर थाने के एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि बुधवार रात दस बजे आशीष कालूड़ा निवासी प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल अपने दो दोस्तों शगुन पंवार और विपिन के साथ सेलाकुई से अपने कार्यस्थल शंकरपुर जा रहा था। तीनों युवक एक ही मोटर साइकल पर सवार थे, रामखाला के तेज बहाव को पार करते हुए आशीष मोटर साकिल से छिटक कर नाले में गिर गया। नाले के तेज बहाव में पूरी रात युवक का पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ को नाले के किनारे युवक का शव मिला। एसएसआई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सहसपुर में ही चोर खाला के उफान पर आने से एक आवासीय मकान का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। घर के बाहर बंधा एक गाय का बछड़ा और घरेलू सामान बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जीवनगढ़ निवासी सईद का कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड़ियों की भीड़ से ऋषिकेश क्षेत्र की सड़कें पैक
Next: अल्मोड़ा: हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास एवं 50 हजार अर्थदंड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.