Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
  • हरिद्वार

नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

AltnewsUttarakhand 16/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी को होटल से वापस छोड़ने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के लोग चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। बहादराबाद क्षेत्र निवासी युवक बुधवार सुबह क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया था। आरोप है कि होटल में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक जब किशोरी को उसके घर छोड़ने पहुंचा तो परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन युवक को लेकर सुल्तानपुर चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के लोग चौकी पहुंच गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई। सुल्तानपुर चौकी के एसआई शहजाद अली ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने फिलहाल कार्रवाई से इनकार किया है और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों में की सांकेतिक तालाबंदी
Next: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.