Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग सख्त
  • देहरादून

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग सख्त

AltnewsUttarakhand 13/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को कहा है। ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बीती गुरुवार ऋषिकेश की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के पेट में दर्द होने की शिकायत को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। जिस पर डॉक्टरों की टीम ने नाबालिक की हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में चिकित्सकों के परामर्श पर पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जनवरी महीने में उसके साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया है। जिस पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसओ ऋषिकेश खुशीराम पांडेय से फोन पर बात करते हुए सख्ताई से अतिशीघ्र कार्यवाही के लिए कहा है। अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि मामला बहुत ही संवेदनशील और चिंताजनक है। किसी बालिका के साथ इस प्रकार की घटना होना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है। ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले अपराधी को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। उसे जल्द ढूंढकर पुलिस उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार घटना जनवरी की है इसके अतिरिक्त वह जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपी गई है। बताया कि जल्द ही बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाकर संदिग्धों को जांच के दायरे में रखते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश के कूड़ा निस्तारण प्लांट पर सरकार से जवाब मांगा
Next: ‘गुठली’ फिल्म पर भड़के वाल्मीकि समाज के लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.