Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नदी में डूबे युवक का शव बरामद
  • हरिद्वार

नदी में डूबे युवक का शव बरामद

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   सात दिन पहले सोलानी नदी में डूबे युवक का शव गांव लादपुर कला के आस पुल से बरामद हुआ है। परिजनों ने शव को लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। शिकारपुर निवासी 19 वर्षीय साजिद बैल बोगी से नदी से रेत निकालने का काम करता था। 29 जुलाई की सुबह वह अपने पिता जमशेद के साथ बैल बोगी लेकर जौरासी सोलानी नदी पुल के पास नदी से रेत निकाल रहा था। इसी दौरान बैल बोगी के साथ नदी में गिर जाने से युवक तेज बहाव में डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया था। दो दिन तक रेस्क्यू के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। रविवार सुबह शिकारपुर के कुछ युवक लादपुर कला के पास सोलानी नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पुल के पास नदी किनारे ईख के खेत में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। खोजबीन करने पता चला कि शव सात दिन पहले नदी में डूबे साजिद का है। जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी विद्यालयों में मेलों के दौरान बाजार लगने का व्यापार मंडल करेगा विरोध
Next: राज्य स्थापना दिवस से पूर्व लागू किया जायेगा प्रदेश में समान नागरिक संहिता : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.