Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

AltnewsUttarakhand 06/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। छह जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 84 लाख 29 हजार 459 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 43 लाख 64 हजार 667 पुरुष, 40 लाख 64 हजार 488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं। विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है, जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।
—
30 से 39 आयुवर्ग के सबसे अधिक मतदाता
विभिन्न आयुवर्ग की अगर बात करें तो 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79 आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।
—
83 हजार से अधिक है दिव्यांग मतदाता
प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है, जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से नीट में प्रवेश लेने वालों की होगी जाँच पड़ताल
Next: रोशनाबाद में नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म मामले का आयोग ने लिया संज्ञान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.