Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • नई टिहरी में पेयजल किल्लत को देखते हुए जारी रखा रोस्टर प्लान
  • टिहरी

नई टिहरी में पेयजल किल्लत को देखते हुए जारी रखा रोस्टर प्लान

AltnewsUttarakhand 12/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। नई टिहरी में पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने इस सप्ताह जारी रोस्टर प्लान को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रत्येक आठवें दिन जिला मुख्यालय के दो जोन में जलापूर्ति बाधित रहेगी। ताकि अन्य 6 जोन को समुचित मात्रा में पानी मिल सके। वहीं नई टिहरी के होटल एसोसिएशन ने जल संस्थान और प्रशासन से उन्हें भी टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की मांग की है। टिहरी बांध की पीएसपी परियोजना के सिविल कार्यों के चलते इन दिनों कोटेश्वर झील क्षेत्र का जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। जिस कारण 1 जून से नई टिहरी पंपिंग योजना से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। 6 एमएलडी की मांग के सापेक्ष महज 3 एमएलडी पानी ही पंपिंग हो पा रहा है। नई टिहरी और सारज्यूला क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान ने शहर को 8 जोन में बांटा है। पहले जहां प्रत्येक आठवें दिन एक जोन में जलापूर्ति बाधित की जा रही थी, जब जल संकट ज्यादा बढ़ने के कारण प्रत्येक 2 जोन में आठवें दिन जलापूर्ति बंद रहेगी। यहां पर टैंकरों से आपूर्ति की जाएगी। जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज का कहना है कि शुक्रवार से यही रोस्टर प्लान आगे जारी रहेगा। कहा कि समस्याएं आने के बावजूद विभाग लोगों को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। इधर, बुधवार को नई टिहरी होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान और अनुसूया नौटियाल के नेतृत्व में जल संस्थान के ईई को मिलकर उनकी समस्या हल करने की मांग की। कहा कि बड़ी मुश्किल से इन दिनों नई टिहरी में पर्यटक आ रहे हैं। लेकिन होटलों में पानी न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटाना पड़ रहा है। उन्होंने नई टिहरी और बौराड़ी के होटलों को भी टैंकरों से निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर ईई भारद्वाज ने कहा कि रोस्टर के दिन बौराड़ी और नई टिहरी के होटल संचालकों को 1-1 हजार लीटर पानी शाम को टैंकरों से दिया जाएगा। इस मौके पर सचिव ओमप्रकाश रतूड़ी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सीएस चौहान, मदन सिंह चौहान मौजूद रहे। बुधवार को एसएसपी आवास के समीप और टॉप टैंक चवालखेत जलाशय जोन से आच्छादित बी ब्लॉक, सी ब्लॉक टाईप-3, पुलिस कालोनी, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र, एलआईसी क्षेत्र, जिला कारागार, चवालखेत, बुडोगी, कांडा, समस्त ऑफिस कार्यालय, नई टिहरी और गुरुद्वारा टैंक बौराड़ी जलाशय के ढुंगीधार, सेक्टर 7डी, 7सी, 8ए, 8बी, 8सी, 13ए, पिपली टीनशेड, निर्बल आवास और जिला पंचायत कालोनी में जलापूर्ति बाधित रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेमा खांडू फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए
Next: एनआरएलएम योजना के तहत जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.