Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में उक्रांद का प्रदर्शन
  • देहरादून

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में उक्रांद का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 03/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। दल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। दल की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। देवभूमि में इस प्रकार की घटनाओं का बढ़ना अत्यंत चिंताजनक है। इस प्रकार के अपराधों को बढ़ने से रोकने के लिए हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे l उन्होंने कहा कि नैनीताल में दुष्कर्म पीड़ित बालिका और टिहरी में मृत पाई गई बालिका के परिवारजनों को सरकार 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दे।
बालिका को प्रदेश के सबसे बड़े स्कूल में दाखिला दिलाकर उसका आगे का भविष्य सुरक्षित किया जाए। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा टिहरी के एक गांव की बालिका का अचानक गायब हो जाना तथा काफी दिनों बाद उसका मृत शरीर झाड़ियां से बरामद होना भी संदेह पैदा करता है। सरकार को इसमें विस्तृत जांच करनी चाहिए। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनीष रावत, कौशल कुमार, सुमित डंगवाल, जितेंद्र सिंह ,ललित कुमार आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस ने किया असम के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन
Next: दून में फ्लैट दिखाने के दौरान महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.