Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाली की सफाई के दौरान स्लैब तोड़ा, लोग परेशान
  • देहरादून

नाली की सफाई के दौरान स्लैब तोड़ा, लोग परेशान

AltnewsUttarakhand 06/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   सेलाकुई वार्ड नंबर- दो स्थित बसुकेदार एनक्लेव में नगर पंचायत कर्मचारियों ने नाली की सफाई करते समय इसके ऊपर का स्लैब तोड़ दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार स्लैब बनाने की मांग लोग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासी बृजमोहन खाली, त्रिभुवन सेमवाल, सुमित राणा, अनिरुद्ध बेंजवाल ने बताया कि हफ्तेभर पहले नगर पंचायत कर्मचारियों ने कॉलोनी में नालियों को साफ किया था। इस दौरान उन्होंने नाली के ऊपर बना स्लैब तोड़ दिया। लेकिन इसे दोबारा बनाया नहीं है। इससे आने-जाने में कॉलोनी वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कॉलोनीवासी यहां चोटिल हो चुके हैं। वहीं चौपाहिया वाहनों को बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है। कहा कि जल्द स्लैब का निर्माण नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। नगर पंचायत सेलाकुई के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि सड़क और स्लैब बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलते ही सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण का आरोप
Next: आपदा आकलन समिति ने जागेश्वर विधानसभा का किया दौरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.