Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नंदा गौरा योजना आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नंदा गौरा योजना आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

AltnewsUttarakhand 01/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड सरकार ने बेटियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इससे पात्र लाभार्थी अब योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को 51 हजार रुपये की धनराशि उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की ओर से आवेदन आमंत्रण की समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश आवेदन की अंतिम तिथि अब एक माह के लिए बढ़ाई गई है। योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल में उपलब्ध सूचना के आधार पर अब तक लगभग 18032 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से प्रमाण पत्रों को जल्द पूरा कर आवेदन करने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ :  मुख्यमंत्री
Next: स्मैक तस्करी में एक गिरफ्तार, एक फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.