Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा तस्करी में फरार दस-दस हजार के इनामी लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

नशा तस्करी में फरार दस-दस हजार के इनामी लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नशा तस्करी में फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने सात लाख रुपये से कीमत की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले साल अप्रैल में एएनटीएफ की कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। इनके दो साथी तब गिरफ्तार कर लिए गए। उस दौरान गिरफ्तार आरोपियों से साढ़े तीन किलो चरस मिली थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दिल्ली नंबर की कार से नशा तस्करों के रायपुर क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली। सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने रिंग रोड पर एफडीए भवन के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक कार में तीन किलो 335 ग्राम चरस बरामद हुई। कार सवार 24 वर्षीय नीरज कठैत पुत्र रोशन निवासी साबली थाना चंबा जिला टिहरी हाल निवासी गोविंद विहार, आईटी पार्क और 22 वर्षीय सौरभ चौहान पुत्र विरेंद्र सिंह चौहान निवासी धनसारा थाना देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गोविंद विहार, आईटी पार्क, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों पहाड़ी क्षेत्रों से चरस इकट‌्ठा कर उसे बेचने के लिए देहरादून लाते हैं। यहां बेचने पर अच्छा मुनाफ होता है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों संग पिछले साल भी देहरादून में चरस लेकर आए थे। इस दौरान दो आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। जबकि, इस बार गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। आरोपी की कार को सीज करते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 17 से 20 फरवरी के बीच हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र
Next: श्री अन्न उन्नत उत्पादन तकनीकी पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.