Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग बैरियर तोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी
  • देहरादून

नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग बैरियर तोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नशे में धुत कार चालक ने बड़ोवाला पुल पर रात को चेकिंग के लिए लगाए गए बैरियर में टक्कर मार दी। इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने कार में डेढ़ साल की बच्ची की बैठाया हुआ था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करने के साथ आरोपी के परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया। घटनाक्रम को लेकर आरोपी कार चालक  के खिलाफ पटेलनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि बीते आठ नवंबर की रात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार और सिपाही सतीश गोस्वामी बड़ोवाला में  बैरियर ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 9:40 बजे एक सफेद ब्रेजा कार का चालक बड़ोवाला पुल के पास स्थित पुलिस बैरियर से टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर के चालक दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बैरियर में टकराने वाले कार चालक ने उसकी गाड़ी को भी इसे पहले टक्कर मारी गई। रुकने का इशारा करने पर वह भाग निकला। पुलिस ने बैरियर पर टक्कर मारने वाले कार के चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम प्रशांत भंडारी निवासी नत्थुवाला, नेहरू कॉलोनी बताया। उस समय उसके साथ एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी थी। प्रशांत नशे में होने के कारण बेकाबू हो गया और पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगा। उसने उप निरीक्षक अशोक कुमार के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें पैरों और पीठ में चोटें आईं। इसके अलावा प्रशांत ने बैरियर पर धक्का मार दिया, जिससे अशोक कुमार के पैर में भी चोटें आईं और उनकी वर्दी फट गई। आरोपी चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। घायल उप निरीक्षक ने प्रेमनगर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर मुकदमा
Next: रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानी बरतने की हिदायत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.