Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी के बजाए स्टार्टअप की तरफ बढ़े युवा: सुबोध उनियाल
  • देहरादून

नौकरी के बजाए स्टार्टअप की तरफ बढ़े युवा: सुबोध उनियाल

AltnewsUttarakhand 16/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   राज्य के युवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में दो दिवसीय उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यभर के विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपने नवाचारों के मॉडलों को प्रदर्शित किया। सोमवार को एसआरएचयू के सेंट्रल पार्क में आयोजित फेस्टिवल के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नौकरी के बजाए युवा स्टार्टअप की ओर बढ़ें। कहा कि इस आयोजन से युवाओं ने काफी कुछ सीखा होगा। विश्वास भी जताया कि राज्य के उभरते उद्यमी उत्तराखंड को भारत में नवाचार का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने युवाओं से असफलता के भय को छोड़कर निरंतर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि युवा नौकरी करने की मानसिकता को छोड़ें और नौकरी देने के विचार पर काम करें। विवि में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के साथ ही उनके कौशल विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं में नवाचार और उद्यमिता विकास की समझ को विकसित करने के लिए विवि में स्थापित इनोवेशन सेंटर इस दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक स्टार्टअप, उन्नत तकनीक, छात्रों के बिजनेस आइडियाज और राज्य भर के महिला स्वयं सहायता समूहों ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल में शिरकत की। समापन अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्वास्थ्य देखभाल में एसआर केयरहाइव और न्यूट्रास्युटिकल पर केंद्रित उलो लैब्स को इमर्जिंग स्टार्टअप अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मिंडुरा योगवेल, फूड प्रोजेक्ट, और रंग दे होप (कला शिल्प में सामाजिक नवाचार) सहित सात अन्य स्टार्टअप को बिजनेस आइडियाज प्री-स्टार्टअप पुरस्कार प्रदान किए गए। मौके पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, एचसीआई निदेशक डॉ. अमजद हुसैन आदि उपस्थित रहे।

एसआरएचयू की उद्यमिता विकास नीति का विमोचन
उत्तरांखड इनोवेटिव फेस्टिवल-2024 में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की उद्यमिता विकास नीति का विमोचन भी किया गया। इसके अंतर्गत एसआरएचयू का हिमालयन सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड ऐंटरप्रेनियोरशिप छात्र-छात्राओं को स्वयं का स्टार्ट अप शुरू करने में मदद करेगा। जिसमें उनके बिजनेस आईडिया को विभिन्न तरीके से विश्लेषण करने के बाद धरातल पर उतारने काम किया जायेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंगलदीप विद्यालय ने दिव्यांगों के प्रति खुद को किया समर्पित
Next: स्कूल के मैदान पर कब्जे का प्रयास, निवर्तमान प्रधान सहित 20 पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.