Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
  • हरिद्वार

नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

AltnewsUttarakhand 19/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। लंढौरा में बुधवार रात को प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। यूपी के जिला बड़ौत निवासी एक व्यक्ति लंढौरा के गांव पीरपुरा के पास स्थित ईंट भट्ठे पर सपरिवार काम करता है। बुधवार रात में उसकी पत्नी मोमिना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन लंढौरा के एक घर में चल रहे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कहते हुए महिला को भर्ती कर लिया। परिजनों के अनुसार, महिला करीब पांच घंटे तक दर्द से तड़पती रही। इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ मिनट बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल संचालिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब परिजन शांत नहीं हुए तो अस्पताल संचालिका ने कहा कि अगर मामले की जानकारी पुलिस को लग गई तो शव का पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। शव के पोस्टमार्टम कहने की बात पर परिजन शांत हो गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्री अन्न मिलेट्स फसलों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next: अब आपको मंजिल तक पहुंचाएगी महिला सारथी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.