Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवनिर्मित मंदिर में तीस जून को विराजमान होंगे शिलगूर महाराज
  • देहरादून

नवनिर्मित मंदिर में तीस जून को विराजमान होंगे शिलगूर महाराज

AltnewsUttarakhand 29/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  मौकाबागथात में नवनिर्मित शिलगूर महाराज मंदिर में शिलगूर महाराज तीस जून को विराजमान होंगे। गुरुवार को खत बमठाड़ के 24 गांवों के लोगों ने बैठक कर देवता के शाही स्नान से लेकर मंदिर में विराजमान होने तक की तैयारी पर चर्चा की। इससे पूर्व देवता के 150 साल बाद हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश के चुड़धार में होने वाले शाही स्नान को लेकर पूरी खत ने खुशी जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर स्याणा मातबर सिंह तोमर व बुद्ध सिंह तोमर ने बताया कि खत बमठाड़ के सभी गांवों के सहयोग से शिलगूर महाराज का भव्य मंदिर तैयार हुआ है। खतवासी देवता के 150 सालों बाद हो रहे शाही स्नान को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि 27 जून को शिलगूर महाराज के देव चिन्हों को लेकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया जाएगा और 28 जून प्रातः शाही स्नान कराया जाएगा। जिसके बाद देवता हिमाचल प्रदेश के चुड़धार के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्री विश्राम के बाद 29 जून को सुबह मन्दिर में शाही स्नान कराया जाएगा। दोनों स्थलों के शाही स्नान के बाद 29 जून को फेडूलानी में रात्री विश्राम किया जाएगा और 30 जून को फेडूलानी से मौकाथात स्थित नव निर्मित शिलगूर महाराज मंदिर तक पदयात्रा कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर देव चिन्हों को मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया जाएगा। कहा कि इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है जिनके लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक मे अजब सिंह नेगी, किशन सिंह तोमर, अतर सिंह तोमर, आन्दन सिंह तोमर, विरेंद्र सिंह तोमर, इन्दर सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, जवाहर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, खजान सिंह नेगी, संतन सिंह तोमर, भोपाल सिंह राणा, श्रीचन्द तोमर, जयपाल सिंह चौहान, चतर सिंह तोमर, मातबर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोटियाल कस्बे में उत्पात मचा रहे तीन युवक गिरफ्तार
Next: अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.