Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो डायलॉग में लिया हिस्सा
  • देहरादून

नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो डायलॉग में लिया हिस्सा

AltnewsUttarakhand 16/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में हिस्सा लिया। नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया। जोशी ने बताया कि यह डायलॉग वैश्विक भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्ता पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था। इसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है। यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। यह डायलॉग भारत और नाटो के साथ ही अन्य लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विजय दिवस, भारतीय सेना के सशस्त्र बलों के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण: राज्यपाल
Next: अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के हीरा सिंह अध्यक्ष, दीवान सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.