Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नीदरलैंड के साथ मिल कर काम करेगा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीदरलैंड के साथ मिल कर काम करेगा उत्तराखंड

AltnewsUttarakhand 10/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, स्वरोजगार के अवसर विकसित करने को नीदरलैंड का राबो बैंक उत्तराखंड को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। नीदरलैंड के दौरे पर पहुंचे सहकारिता मंत्री धन सिंह ने सोमवार को अफसरों के साथ राबो बैंक की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के साथ ही डेयरी, फ्लोरीकल्चर, खाद्य, कृषि क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को देखा।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और विकसित करने की दिशा में ये दौरा बेहद अहम साबित होगा। दौरे में डेयरी विकास, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, फ्लोरीकल्चर, खाद्य एवं कृषि क्षेत्र की आधुनिक तकनीकी की जानकारी ली जाएगी। बताया कि नीदरलैंड में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से कोऑपरेटिव गवर्नेंस, वेल्यू चेन फाइनेंस, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, हॉल्टीकल्चर, फ्लोरीकल्चर, डेयरी विकास, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कहा कि राबो बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य एवं कृषि क्षेत्र के वित्तीय पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कहा कि नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान है। ऐसे में यहां की आधुनिक तकनीक के मॉडल का गहन अध्ययन कर इसे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। ताकि प्रदेश के काश्तकारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। राबो बैंक समूह की वित्तीय सेवाओं का लाभ उठा कर प्रदेश के सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरे में देश भर के सहकारिता से जुड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राज्य से सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर, एमडी नीरज बेलवाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून जिले के सरकारी स्कूल में नहीं बैठेगा अब कोई बच्चा जमीन पर
Next: 3.71 लाख के गांजे के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.