Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
  • देहरादून

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

AltnewsUttarakhand 16/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  टिहरी जिले के बछेलीखाल निवासी एक मरीज की रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया। उन्होंने शव को अस्पताल के बाहर रखकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार को डेंगू से पीड़ित 35 वर्षीय डबल सिंह रावत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही वह डबल सिंह को अस्पताल लेकर आए थे। उन्हें डेंगू होने के कारण भर्ती कराया गया है, लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से यह घटना हुई। आक्रोशित परिजनों को मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से शांत कराया। वहीं, डॉ. हरिओम प्रसाद ने बताया कि डबल सिंह को डेंगू के अलावा भी कई शारीरिक शिकायतें थी। उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। वहीं, इस मामले में परिजन दोपहर में डबल सिंह शव लेकर गांव चले गए। बताया जा रहा है कि डबल सिंह रावत की दो बेटियां हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भैरव कॉलोनी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Next: तलवार लगने से युवती जख्मी, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.