Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों ने टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई शिकायतें
  • देहरादून

निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों ने टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई शिकायतें

AltnewsUttarakhand 03/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावकों ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं। शिकायतों में मुख्य रूप से हर साल बढ़ाई जा रही फीस, सालाना शुल्क की अनिवार्यता, महंगी किताबों की खरीद और एनसीईआरटी की पुस्तकों के स्थान पर अन्य प्रकाशकों की किताबें थोपे जाने की बातें सामने आईं।

शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर पहले ही दिन शाम पांच बजे तक प्रदेशभर से 25 से अधिक अभिभावकों की शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि सभी शिकायतों को संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को भेजा जा रहा है और प्रत्येक शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाल ही में इस टोल फ्री नंबर को लॉन्च किया था, ताकि अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से की जा रही फीस वृद्धि, महंगी किताबों की अनिवार्यता और चुनिंदा व्यापारियों से स्टेशनरी व यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव जैसी शिकायतों को दर्ज करा सकें।

प्रमुख शिकायतें:
-हर साल फीस में बढोत्तरी की जा रही है
-अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार होता है
-एनसीईआरटी की किताबें नहीं लगाई जा रही
-इस साल 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है फीस
-किताबें स्कूल से जारी की जाती हैं
-छात्रों को फेल कर फिर अगली क्लास में बिठाया जाता है
-स्कूल के पास ही तंबाकू और गुटका बेचा जा रहा है
-स्कूलों में संसाधन और वाटर कूलर तक नहीं है

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के गांवों में पिछले साल बनीं 814 किमी सड़कें
Next: उत्तराखंड पुलिस में सिपाही ने लिख डाला उपन्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.