Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • निकाय चुनाव प्रचार के लिए 20 को आ सकते हैं योगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकाय चुनाव प्रचार के लिए 20 को आ सकते हैं योगी

AltnewsUttarakhand 14/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में निकाय चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में 20 जनवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है। विदित है कि भाजपा के निकाय चुनावों के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम है। पार्टी की ओर से तैयार की गई रणनीति के अनुसार प्रचार के आखिरी चरण में योगी की राज्य में तीन से चार सभाए कराने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश संगठन की ओर से योगी के कार्यालय से संपर्क किया गया है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यदि समय मिला तो हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश आदि स्थानों पर योगी की जनसभाएं कराई जा सकती हैं। दरअसल भाजपा ने निकाय चुनावों में शत प्रतिशत जीत का लक्ष्य रखा है और इसके लिए पार्टी का संगठन लगातार काम कर रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर दिन दो से तीन रैलियां कर रहे हैं वहीं पार्टी के अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि पार्टी निकाय चुनावों में शत प्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है और उसी के अनुसार प्रचार अभियान को भी तेज करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन चुनावों में भी स्टार प्रचारकों का भरपूर उपयोग करने की रणनीति बनाई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपए का इनाम, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा
Next: एचएमपीवी के खौफ के बीच अब आया गंजा करने वाला वायरस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.