Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • निकाय चुनावों के लिए भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकाय चुनावों के लिए भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

AltnewsUttarakhand 14/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों के लिए बुधवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को प्रात: 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसे सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गहन विचार विमर्श और आम लोगों के सुझावों के आधार पर निकाय चुनावों के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में एक प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र होगा जबकि 11 नगर निगमों के लिए अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी किए जाएंगे। कोठारी ने कहा कि इस संकल्प पत्र के जरिए पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को सामने रखेगी। इसके साथ ही निकायों के विकास की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी।

सभी निकायों में भी जारी होंगे संकल्प पत्र
कोठारी ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के बाद सभी जनपदों और निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प पत्र जनता के सामने रखे जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक, पार्टी के प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक निकाय की परिस्थिति और समस्याएं अलग-अलग हैं। इसलिए उनके समाधान के तरीके भी अलग होंगे। ऐसे में पार्टी की ओर से प्रत्येक निगम के लिए अलग संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

स्टार प्रचारकों की 200 से ज्यादा रैलियां
कोठारी ने बताया कि निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रचार अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुल 28 जनसभाएं और रोड शो होने वाले हैं। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार अभियान के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी स्टार प्रचारक 200 से अधिक रैलियों और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एचएमपीवी के खौफ के बीच अब आया गंजा करने वाला वायरस
Next: सेलाकुई में बिजली के पोल में लगी आग, 14 घंटे ठप रही आपूर्ति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.