Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • निलंबित उद्यान निदेशक बवेजा की जांच को एसआईटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निलंबित उद्यान निदेशक बवेजा की जांच को एसआईटी गठित

AltnewsUttarakhand 01/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उद्यान विभाग के निलंबित निदेशक डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी की कमान आईजी सीआईडी को सौंपी गई है, जिसमें एसएसपी अल्मोड़ा भी शामिल हैं।
विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल की ओर से मंगलवार को एसआईटी गठित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि बवेजा पर पद का दुरुपयोग करते हुए, वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं, चूंकि उक्त मामलों का संबंध एक से अधिक जनपदों से है, इस कारण प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए आईजी सीआईडी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की जा रही है।
इसमें सदस्य के रूप में एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीआईडी हल्द्वानी, कृषि विभाग द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा अध्यक्ष को कमेटी में दो अन्य सदस्य भी नामित करने का अधिकार दिया गया है। एसआईटी को शीघ्र जांच पूरी करते हुए, प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह है मामला
नियमों का उल्लंघन करते हुए एक कंपनी को राज्य में नर्सरी का लाइसेंस और पौध वितरण का काम देने पर 12 जून को सरकार ने डॉ. एचएस बावेजा को सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वो गढवाल कमिश्रर कार्यालय में अटैच हैं। इस मामले में चार्जशीट देने के कुछ दिन बाद बावेजा को विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए विभिन्न फल, सब्जी, मसाले महोत्सवों में मानक से ज्यादा बजट खर्च करने और अपने आवास और कार्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए भी चार्जशीट दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मार्ट सिटी के कार्यों की सीबीआई जांच की मांग: यूकेडी
Next: छात्रा संदिग्ध परस्थितियों में लापता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.