Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • निरंकारी महिला संत समागम में प्रेम, भक्ति और सद्भाव का संदेश
  • हरिद्वार

निरंकारी महिला संत समागम में प्रेम, भक्ति और सद्भाव का संदेश

AltnewsUttarakhand 04/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। बीएचईएल सेक्टर-1 सामुदायिक केंद्र में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। समागम में जोन की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया। भक्ति गीत, कविता, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया गया। रश्मि राघव ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का संदेश साध संगत तक पहुंचाते हुए कहा कि प्रेमाभक्ति जीवन को दिव्य गुणों से भर देती है। दया, करुणा, प्रेम, नम्रता, मिलवर्तन और भाईचारे जैसे गुण भक्ति के माध्यम से जीवन के आचरण में प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति परमात्मा को पाने का नाम है।जब आत्मा को परमात्मा के स्वरूप का एहसास होता है तो जीवन में दया और करुणा के भाव स्वतः उत्पन्न होने लगते हैं। उन्होंने शबरी के उदाहरण के माध्यम से नवधा भक्ति का महत्व बताया। कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग के माध्यम से भक्ति के दिव्य गुण जीवन में विकसित होते हैं। इससे विश्वास और समर्पण मजबूत होता है तथा व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि साकार की भक्ति के माध्यम से निराकार परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से कण-कण में परमात्मा के अस्तित्व का एहसास होता है। यह अनुभूति जीवन में आनंद और दृढ़ता प्रदान करती है। सतगुरु के ज्ञान और प्रवचनों से परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनता है और अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। समागम के समापन पर मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने श्रद्धालु भक्तों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, कर्मचारी ने की थी हत्या
Next: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर डिप्लोमा फार्मासिस्टों का आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.