Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नवंबर में शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे उत्तराखंड के मेधावी छात्र, ड्रेस-बैग और जूते की धनराशि जल्द मिलेगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नवंबर में शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे उत्तराखंड के मेधावी छात्र, ड्रेस-बैग और जूते की धनराशि जल्द मिलेगी

AltnewsUttarakhand 17/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को नवंबर में अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस, बैग, जूते और साइकिल के लिए मिलने वाली धनराशि एक माह के भीतर डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजने को कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय स्थित विद्या समीक्षा केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्रों, खेल प्रशिक्षण संस्थानों, प्रौद्योगिकी संस्थानों, सांस्कृतिक एवं विरासत स्थलों के साथ संगीत और कला अकादमियों का भ्रमण कराया जाएगा। राज्य के भीतर आईआईटी रुड़की, एनआईटी, आईआईएम काशीपुर, एफआरआई देहरादून, आईएएस प्रशिक्षण अकादमी मसूरी और जिम कॉर्बेट पार्क जैसे संस्थानों व स्थलों को भी भ्रमण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

मंत्री ने पीएम-श्री और समग्र शिक्षा योजना के तहत तैयार आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और छात्रावास जैसी परियोजनाओं का शीघ्र लोकार्पण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एससीईआरटी और डायट के नए ढांचे के गठन तथा विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट, स्कूल ड्रेस, बैग, जूते और साइकिल के लिए दी जाने वाली धनराशि में वृद्धि से जुड़े प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन एवं प्रांतीयकरण और सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने विभागीय उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव, एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक केएस रावत और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाद्रि हैंडलूम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी
Next: पहाड़ में स्वरोजगार की मिसाल बने यशपाल सिंह, मछली पालन बना आय का जरिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.