Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएसयूआई का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

एनएसयूआई का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 02/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  बागेश्वर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और छात्रसंघ अध्यक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गिरफ्तार नेताओं की रिहाई कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के मुख्य द्वार के समक्ष एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि बागेश्वर के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गरिया एवं छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुमार को झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है। जब तक दोनों की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक एनएसयूआई लगातार सड़कों पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि पुलिस प्रसाशन को एक तरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। हमारी पुलिस निदेशक से मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं। भाजपा सरकार और उनके संगठन के लोग लगातार कांग्रेस और एनएसयूआई को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मौके पर ज़िला महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप, विवि प्रतिनिधि अखिल गुलियाल, रिया राणा, वैभव रावत, मानव रावत, विकेश चौहान, अश्वनी रॉयल, सूरज मंडल, रोहन ठाकुर, अंकित डोगरा, शिवम् यादव, निखिल, नेहा भण्डारी, संजना पंवार आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार रेस्क्यू के साथ राहत एवं उपचार कार्य जारी
Next: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.