Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएसयूआई ने किया मंत्री आवास का घेराव
  • देहरादून

एनएसयूआई ने किया मंत्री आवास का घेराव

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर हो रही देरी से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री आवास का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कुछ पहले ही रोक दिया था। जिस पर वहां काफी हंगामा हुआ। बाद में पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। एनएसयूआई के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जमा होकर यमुना कालोनी तिराहे पर पहुंचे। जहां से रैली के रूप में आगे को निकले। लेकिन पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जिस पर छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। वे बैरिकेडिंग पर भी चढ़ने लगे। लेकिन पुलिस ने भी बल प्रयेाग कर उन्हें खदेड़ा। जिससे वहां छात्रों और पुलिस के बीच काफी धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद छात्र वहीं घरने पर बैठ गए। कुछ देर धरना देने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान हिमांशु रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां छात्र एवं शिक्षक विरोधी हैं। इसलिए राज्य सरकार नहीं चाहती कि कोई छात्र संगठन अथवा छात्र नेता आगे आकर उनक लिए आवाज उठाए। राज्य सरकार अपनी दमनकारी नीति से महाविद्यालय में पढ़ रहे दूर-दराज के गरीब छात्रों की मांग को दबाने के लिए प्रदेश के महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाना चाहती। यदि राज्य सरकार जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराती है तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सौरभ सेमवाल, सौरभ पोखरियाल, मयंक रावत, वैशाली, मुकेश बसेड़ा, हर्षमोहन राणा, स्वयं रावत, माणिक चौधरी, दक्ष रावत सहित कई लोग मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम ने दिए निर्देश
Next: बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा बोधगया: महाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.