Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पदोन्नति में शिथिलता के प्रकरणों का विभागाध्यक्ष जल्द करें निस्तारण
  • देहरादून

पदोन्नति में शिथिलता के प्रकरणों का विभागाध्यक्ष जल्द करें निस्तारण

AltnewsUttarakhand 20/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कर्मचारियों के पदोन्नति के खाली पदों को भरने के लिए शासन ने पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा दी है। ये सुविधा 30 जून को समाप्त हो रही है। अभी तक विभागों की ओर से पदोन्नति के प्रकरणों का निस्तारण न करने पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन की ओर से सोमवार को नाराजगी जताई गई। विभागों को जल्द से जल्द पदोन्नति के खाली पदों को भरने के निर्देश दिए। सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों को जारी निर्देश में कहा कि पदोन्नति के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। शासन की ओर से कर्मचारी संगठनों की मांग पर पदोन्नति में शिथिलता की व्यवस्था की। 30 जून तक कर्मचारियों को ये लाभ मिलना था। अभी तक विभागों के स्तर पर कोई प्रगति इस मामले में होती नजर नहीं आ रही है। इसे लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से भी आपत्ति जताई जा रही है। पदोन्नति के प्रकरणों में तेजी लाते हुए 30 जून तक सभी प्रकरणों का निस्तारण कर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि 30 जून तक हर हाल में पदोन्नति से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। शिथिलता का लाभ न मिलने से कई कर्मचारी बिना पदोन्नति का लाभ लिए ही रिटायर हो रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रों ने की ठेके व बार दस बजे बंद करने की मांग
Next: यूटीयू की परीक्षा में छात्रा सहित तीन नकलची पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.