Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पड़ोसियों के विवाद में तीन केस दर्ज
  • हरिद्वार

पड़ोसियों के विवाद में तीन केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र के कर्नल एनक्लेव में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट करने का क्रॉस केस दर्ज किया है। जबकि एक महिला की तहरीर पर पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। एक महिला निवासी कर्नल एनक्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी सुधीर चौधरी काफी दिनों से दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ करता था। उसके पति के समझाने के बाद भी आरोपी द्वारा 5 नवंबर को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में गाली गलौज कर दी। आरोपी द्वारा महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। आरोपी ने महिला की सास के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने सुधीर चौधरी निवासी कर्नल एंक्लेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए सुधीर चौधरी व एक अन्य के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सुधीर चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 नवंबर को रात करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के ही चार लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए मनोज कुमार, श्रेयश, अभिषेक व विशु त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में तीन केस दर्ज किए गए हैं। केस दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रतन टाटा को पीएम मोदी ने किया याद, बोले- उन्होंने नेशन फर्स्ट भावना को रखा सर्वोपरि
Next: शादी समारोह में डीजे के गाने के विवाद में खूनी संघर्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.