Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पहाड़ी महासभा ने संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ दी तहरीर
  • हरिद्वार

पहाड़ी महासभा ने संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ दी तहरीर

AltnewsUttarakhand 22/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   पहाड़ी महसभा ने नगर कोतवाली में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के साथ प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंपी। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पर्वतीय समाज के लिए बेहद अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। यह पर्वतीय समाज ही नहीं पूरी देवभूमि का अपमान है, जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सचिव जसवंत बिष्ट ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने देवभूमि में वैमनस्यता और क्षेत्रवाद फैलाने के लिए जानबूझकर यह बयान दिया है। इससे हमारी जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए पहाड़ी महासभा उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करती है। इस दौरान सतीश जोशी, दीपक पांडेय, तरुण जोशी, एसएस नेगी, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैग रिपोर्ट : फॉरेस्ट डिविजन ऑडिट में मिली काफी गड़बड़ी
Next: मंत्री प्रेमचंद की टिप्पणी पर अल्मोड़ा में आक्रोश, निकाली सांकेतिक शवयात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.