Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पानी के गलत बिलों से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

पानी के गलत बिलों से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 12/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पानी के बिलों में गड़बड़ी से नाराज स्थानीय पेयजल उपभोक्ताओं ने विश्व बैंक परियोजना इकाई जल निगम मेंहूवाला क्ल्स्टर योजना के ईई कार्यालय में सोमवार को प्रदर्शन किया और अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ईई ने गलत रीडिंग वाले बिलों को फिलहाल जमा न करने का आश्वासन दिया है। ठाकुरपुर-अम्बीवाला की क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी, सुरेन्द्र नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि पानी के बिलों में लगातार गलत रीडिंग दशाई जा रही है। अम्बीवाला, न्यू सैनिक कॉलोनपी, अम्बीवाला, शुक्लापुर, लक्ष्मीपुर, मोतीपुर क्षेत्र में पानी के लो बिल भेजे गए हैं उनकी रीडिंग मीटर के अनुरुप नहीं है। रीडिंग लेने कोई कर्मचारी नहीं आता, जिस कारण बिल में गलत रीडिंग अंकित की जा रही है। ऐसे करीब 34 उपभोक्तओं के मामले अधिकारियों के सामने उठाए गए। जिसमें रीडिंग में गड़बड़ी आ रही है। उपभोक्ताओं ने अपने वर्तमान बिल पर मौजूदा मीटर रीडिंग लिख कर अधिकारियों को सौंपी और मामले की जांच की मांग की। ग्राम शुक्लापुर में खेड़े मंदिर के पास नई पाइप लाइन डालने के बाद इस कॉलोनी में पानी की सप्लाई जुलाई अगस्त 2023 से शुरू हुई थी। लेकिन अभी तक बिल नहीं भेजे गए हैं। कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिल जमा करने के बावजूद पुरानी राशि बिल में जुड़कर आने की शिकायत की। कई इलाकों में मीटर न लगने की भी शिकायत की गई। मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी, उदय सिंह, धर्मानंद ध्यानी, सुरेंद्र नेगी, रेखा चौहान, रजनीश पैन्यूली, लक्ष्मण थापा, संदीप शर्मा, सुमित्रा नेगी, सीमा नेगी, स्वरूप सिंह चौधरी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पा सेंटर, मसाज पार्लर में अनैतिक देह व्यापार रोकने को महिला आयोग ने बनाई गाइडलाइन
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.