Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परीक्षा केंद्र के बाहर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

परीक्षा केंद्र के बाहर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 18/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ग्राफिक एरा विवि में परीक्षा केंद्र के बाहर रखे बैगों से छात्राओं के तीन मोबाइल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि मंगलवार को शाखी, नंदिनी किशोर ने तहरीर दी। बताया कि बीते 16 दिसंबर को संस्थान में परीक्षा देने गई। परीक्षा केंद्र के बाहर अपने बैग रखे। वापस लौटने पर देखा बैग में रखे तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर चोरी के आरोप में 23 वर्षीय सोफियान हुसैन पुत्र मुशब्बर हुसैन निवासी काजीपाड़ा, बिजनौर हाल निवासी एमडीडीए फ्लैट निकट आईएसबीटी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि हाल में शेयर ट्रेडिंग में काफी घाटा हुआ। इसलिए आर्थिक तंगी में चल रहा था। घटना के दिन अपने दोस्तों को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया। वहां रखे दिखे बैगों से तीन मोबाइल फोन चुराकर ले आया। आरोपी से पुलिस ने तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्मूपुर में युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत
Next: साइबर ठग को गुजरात से ढूंढ लाई पुलिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.