Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • पार्किंग पर पहाड़ी का मलबा गिरा, लोगों में बनी दहशत
  • टिहरी

पार्किंग पर पहाड़ी का मलबा गिरा, लोगों में बनी दहशत

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में नवनिर्मित वाहन पार्किंग की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से भारी मात्रा में शनिवार को मलबा गिरा है। जिससे वहां वाहन खड़े करने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक वाहन पार्किंग को निर्माण एजेंसी ने विभाग को हैंडओवर भी नहीं किया है। ऐसे में इसे तत्काल ठीक किया जाना जरूरी है। बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण थत्यूड़ में करीब 86 लाख रुपये की लागत से बनी पार्किंग की पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। जिससे मलबा नीचे पार्किंग स्थल पर गिर गया। गनीमत रही उस वक्त वहां कोई वाहन पार्क नहीं था। लोगों की भी आवाजाही नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार का कहना है कि बारिश होते ही पार्किंग में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे हैं। आगे बरसात के मौसम में और भी ज्यादा खतरा बन सकता है। उन्होंने पार्किंग के ऊपर पहाड़ी पर सुरक्षा जाल लगाए जाने की मांग की है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है, प्राधिकरण के सहायक अभियंता को ट्रीटमेंट के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के एई पंकज पाठक ने बताया कि इसकी सूचना कार्यदायी संस्था लोनिवि थत्यूड़ को दे दी है। जल्द इसका सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा। जबकि लोनिवि के ईई सोनू कुमार त्यागी का कहना है कि प्राधिकरण को पार्किंग हस्तगत कर दी है। कहा कि अभी पहली बारिश में पहाड़ी पर रुके हुए कुछ पत्थर थे, जो गिरे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्षदों के प्रयास से नेशनल हाईवे पर सुधार कार्य शुरू
Next: महाराज ने किया उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.