Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी का निधन
  • देहरादून

पर्यावरणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी का निधन

AltnewsUttarakhand 14/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पर्यावरण बचाओ आंदोलनों में पर्यावणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के साथ साया बनकर खड़ी रही उनकी पत्नी विमला बहुगुणा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शनिवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार होगा। दून के शास्त्रीनगर में विमला बहुगुणा गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। सर्वोदयी विचारों वाली विमला बहुगुणा विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में सक्रिय रहीं। स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के साथ शादी के बाद भी सामाजिक आंदोलन में सक्रिय रही। बहुगणा के पर्यावरण बचाओ आंदोलनों में वह साया बनकर खड़ी रही। उनको शराब और बांध विरोधी आंदोलनों के लिए जेल भी जाना पड़ा। सर्वोदयी विमला बहुगुणा ने चारधाम सहित उत्तराखंड के कई प्रमुख मंदिरों में दलितों को प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसमें उन्हें पति स्व.सुंदरलाल बहुगुणा का हर कदम पर साथ मिला। 1995 में समाज सेवा के लिए उन्हें जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हुड़दंग करने पर 17 के खिलाफ की कार्रवाई
Next: गोल्डन कार्ड में सभी बड़े अस्पतालों में इलाज सुनिश्चित कराने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.