Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ की नजर: कुर्वे
  • देहरादून

हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ की नजर: कुर्वे

AltnewsUttarakhand 13/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी फर्जी वेबसाइट के खिलाफ एसटीएफ और साइबर सेल के स्तर से कार्रवाई और तेज की जाएगी। सोमवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने एक बयान में कहा कि हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी फर्जी वेबसाइट पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं, पर्यटकों को इस ठगी से बचाने को ही आईआरसीटीसी से ही टिकट बुकिंग कराई जा रही है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी कर रहे हैं। ठगी की इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसी सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की लगातार नजर बनी हुई है। इन फर्जी वेबसाइट को बंद कराया जा रहा है। हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट से हो रही ठगी को रोकने को आईआरसीटीसी को टिकट बुकिंग का जिम्मा दिया गया है। कहा कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार एक नया रिकॉर्ड बना रही है। पंजीकरण का आंकड़ा 25 लाख को भी पार कर गया है। ऐसे में पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने को मुस्तैदी से काम कर रहा है। सभी विभागीय अफसरों को साफ कर दिया गया है कि शासन से जारी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एजेंसियों पर गैस चोरी करने का लगाया आरोप
Next: विवेक शर्मा को मुख्य राज्य सूचना आयुक्त का अस्थाई जिम्मा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.