Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों ने उठाई प्रमोशन की मांग
  • देहरादून

पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों ने उठाई प्रमोशन की मांग

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तरांचल वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने गुरुवार को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर डीपीसी कर जल्द प्रमोशन की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संघ का पुनर्गठन किया जाए। यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान उत्तरांचल वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि विभाग में मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अलावा उनकी संवर्ग के पुनर्गठन, रेफरल सेंटर में पद सृजन करने संबंधी मांगों पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के पद न होने से कर्मचारी एक ही पद से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में ढ़ांचे का पुनर्गठन जरूरी है। उन्होंने पशुपालन मंत्री से सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शिवराज नेगी, प्रवक्ता डॉ आदेश कुमार, संगठन सचिव पंकज वशिष्ठ, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष रचना चौहान नेगी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 तक चलेगा अनीमिया मुक्त महाअभियान
Next: समाजसेवी थपलियाल ने दी जलसमाधि की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.